Kerala local body by-elections 2023: 28 स्थानीय निकाय वार्ड में उपचुनाव, एलडीएफ ने 14 सीट पर जीत की दर्ज, राजग को फायदा, 2 सीट पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 1, 2023 10:45 PM2023-03-01T22:45:05+5:302023-03-01T22:45:54+5:30

Kerala local body by-elections 2023: एलडीएफ ने इन उपचुनावों में 28 स्थानीय निकाय वार्ड में से 14 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आठ सीट पर विजयी रहा।

Kerala local body by-elections 2023 Bypolls in 28 local body wards LDF wins 14 seats NDA gains captures 2 seats | Kerala local body by-elections 2023: 28 स्थानीय निकाय वार्ड में उपचुनाव, एलडीएफ ने 14 सीट पर जीत की दर्ज, राजग को फायदा, 2 सीट पर कब्जा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दो सीट मिली है । उसे पिछली बार की तुलना में एक अधिक सीट मिली है।

Highlightsएलडीएफ को 2021 की तुलना में चार सीट कम आयी है। यूडीफ ने आठ सीट जीतकर जबर्दस्त वापसी की है। पिछले चुनाव की तुलना में दो और सीट अधिक जीती है।

Kerala local body by-elections 2023: केरल में स्थानीय निकाय के उपचुनाव में विपक्षी कांगेस और भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का राज्य में दबदबा कायम रहा।

एलडीएफ ने इन उपचुनावों में 28 स्थानीय निकाय वार्ड में से 14 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आठ सीट पर विजयी रहा। आज इन सीट के उपचुनाव के परिणाम की घोषणा हुई। एलडीएफ को 2021 की तुलना में चार सीट कम आयी है। यूडीफ ने आठ सीट जीतकर जबर्दस्त वापसी की है। उसने पिछले चुनाव की तुलना में दो और सीट अधिक जीती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दो सीट मिली है । उसे पिछली बार की तुलना में एक अधिक सीट मिली है। चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। मंगलवार को 12 जिलों में 28 वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इन उपचुनाव में 97 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

Web Title: Kerala local body by-elections 2023 Bypolls in 28 local body wards LDF wins 14 seats NDA gains captures 2 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे