लाइव न्यूज़ :

Kerala IMD Orange Alert 2023: तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोल्लम और पथानामथिट्टा में ऑरेंज अलर्ट जारी, केरल के बाकी जिलों में येलो अलर्ट, जानें गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2023 15:23 IST

Kerala IMD Orange Alert 2023: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 से 14 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'येलो अलर्ट' में छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।अलप्पुझा जिले के कुट्टनाद क्षेत्र के एदथुआ में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गयी।

Kerala IMD Orange Alert 2023: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण राज्य केरल को अलर्ट कर दिया है। आईएमडी ने आज केरल के चार जिलों तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोल्लम और पथानामथिट्टा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केरल के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है, जिससे शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के 13 से 14 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 'येलो अलर्ट' में छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

कई स्थानों से पेड़ गिरने, जलभराव और दीवारें ढहने की खबरें आई हैं, लेकिन राज्य में कहीं भी किसी प्रकार के बड़े हादसे की सूचना नहीं है। राज्य में बीते दो दिनों से बारिश जारी है। भारी बारिश की वजह से अलप्पुझा जिले के कुट्टनाद क्षेत्र के एदथुआ में सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गयी।

जिला अधिकारियों ने यहां बताया कि बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर राज्य की राजधानी के समीप अरुविक्कारा बांध का शटर 160 सेंटीमीटर तक उठा दिए गए हैं। आने वाले घंटों में बारिश के तेज होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों से अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :मौसमकेरलमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील