लाइव न्यूज़ :

पशु बलि जैसे अस्वास्थ्यकर और हानिकारक प्रथाओं को रोका जाना चाहिए, भले ही इनका पालन धर्म के नाम पर क्यों न किया जा रहा हो, केरल उच्च न्यायालय ने कहा

By भाषा | Updated: May 27, 2023 12:15 IST

न्यायमूर्ति वी अरुण ने कहा कि अस्वास्थ्यकर, अवैज्ञानिक और हानिकारक प्रथाओं को रोका जाना चाहिए, भले ही इनका पालन धर्म के नाम पर क्यों न किया जा रहा हो।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जा सकता है।दूसरी मंजिल पर निर्मित मंदिर जैसी संरचना में की जाने वाली गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया।

कोच्चिः केरल उच्च न्यायालय ने कहा कि इस दलील को खारिज किया जाना चाहिए कि पशु बलि किसी के धार्मिक विश्वास का एक अनिवार्य और अभिन्न अंग है और इसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है, भले ही इससे दूसरों को परेशानी ही क्यों न हो रही हो।

कोच्चि में एक निजी आवास में कर्मकांड बलि के नाम पर पक्षियों और जानवरों के अवैध वध को रोकने के लिए अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं करने को लेकर दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति वी अरुण ने कहा कि इस तरह की अस्वास्थ्यकर, अवैज्ञानिक और हानिकारक प्रथाओं को रोका जाना चाहिए, भले ही इनका पालन धर्म के नाम पर क्यों न किया जा रहा हो।

अदालत ने कहा कि अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस देश के कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं और धार्मिक आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई विशेष बर्ताव नहीं किया जा सकता है।

अदालत ने 24 मई को जारी एक आदेश में एर्नाकुलम जिला पंचायत, राजस्व मंडलीय अधिकारी, एर्नाकुलम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को आनंद पी नामक व्यक्ति द्वारा अपनी आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर निर्मित मंदिर जैसी संरचना में की जाने वाली गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया।

टॅग्स :केरलहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए