लाइव न्यूज़ :

केरल: दुकान पर राहुल गांधी ने ली चाय की चुस्कियां, कहा- मोदी ने नफरत फैलाई, हम प्यार से लड़ेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 7, 2019 18:57 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के नीलांबुर में कहा, ''वर्तमान सरकार और नरेंद्र मोदी ने देश में नफरत फैलाई और कांग्रेस पार्टी जानती और समझती है कि नफरत से लड़ने का एकमात्र तरीका प्यार और स्नेह है।''

Open in App

लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट पर शानदार जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए राज्य के तीन दिन के दौरे पर हैं। एक दुकान से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं जहां कांग्रेस अध्यक्ष चाय पीने के लिए रुके थे। 

बता दें कि राहुल गांधी मतदाताओं को शुक्रिया कहने के लिए शुक्रवार (7 जून) को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड पहुंचे। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले अमेठी में अपनी प्रतिद्वंदी बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे लेकिन वायनाड में उन्होंने  4.31 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में राहुल गांधी का करीब  15 सार्वजिनक अभिनंदन समारोहों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। शुक्रवार शाम को उनका कार्यक्रम मलप्पुरम जिले के कलिकावू में रखा गया है। केरल में राहुल गांधी के स्वागत के लिए हजारों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर देखे गए। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी पहली किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में देखे जा रहे हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के नीलांबुर में कहा, ''वर्तमान सरकार और नरेंद्र मोदी ने देश में नफरत फैलाई और कांग्रेस पार्टी जानती और समझती है कि नफरत से लड़ने का एकमात्र तरीका प्यार और स्नेह है।''

राहुल गांधी ने कहा, ''हम विपक्ष की जगह का बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इस देश में कमजोर लोगों का बचाव कर रहे हैं, उन लोगों का बचाव कर रहे हैं जो मोदी की नीतियों और स्वयं मोदी के हमले से पीड़ित हैं। मैं आपका प्रतिनिधित्व करने और एक बेहतर वायनाड बनाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।''

टॅग्स :राहुल गांधीकेरललोकसभा चुनावचायकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह