लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने उप्र विधानसभा चुनाव से पहले भगवान राम का आशीर्वाद मांगा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्यागराज स्टेडियम में बने मंच पर दिवाली पूजा की, जिसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था।

अयोध्या के राम मंदिर की 30 फीट ऊंची और 80 फीट चौड़ी प्रतीकात्मक प्रतिकृति विशेष रूप से त्यागराज स्टेडियम में ''दिल्ली की दिवाली'' समारोह के लिए तैयार की गई थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूजा की और झंडेवालान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्रीकांत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया।

दिल्ली सरकार ने समारोह के बाद जारी एक बयान में कहा, ''मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिवाली पूजा का नेतृत्व किया और उन्होंने दिल्लीवासियों के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।''

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और गोपाल राय तथा विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी दिवाली पूजा करने के लिए भव्य मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान, उन सभी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी।

पूजा की शुरुआत प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना गीता चंद्रन द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई।

पुजारी शास्त्री ने पूजा शुरू करते हुए कहा, ''पूरा अयोध्या शहर अब दिल्ली आ गया है। तो चलिए अब प्रार्थना करते हैं और भगवान राम का स्वागत करते हैं।''

तीस मिनट से अधिक लंबी दिवाली पूजा के संपन्न होने के बाद मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी बेटी कविता पौडवाल ने महालक्ष्मी आरती की।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां रामायण पर बनी एक ''एनिमेटिड फिल्म'' का प्रदर्शन किया गया। फिल्म दिखाने के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति के पीछे एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इस सिलसिले में केजरीवाल सहित आप के कई नेताओं ने अयोध्या का दौरा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल