लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के साथियों ने अक्षरधाम मंदिर में दिवाली पूजन किया

By भाषा | Updated: November 14, 2020 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अक्षरधाम मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में अपनी पत्नी और मंत्रिमंडल के साथियों के साथ दिवाली पूजन किया।

केजरीवाल ने लोगों से प्रदूषण के बढ़ते स्तर और कोविड-19 पर इसके प्रभाव के मद्देनजर लोगों से पटाखे नहीं फोड़ने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से उनके साथ दिवाली पूजन समारोह में शामिल होने की अपील की थी, जिसका टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सीधा प्रसारण किया गया।

केजरीवाल ने कार्यक्रम के बाद कहा, ''आज दो करोड़ दिल्लीवासियों के मेरे परिवार ने दिवाली पूजन किया। सभी की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिये कामना की। सभी का भला हो। ''

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के कई सांसद और विधायक तथा दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत