लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पत्रकार गौहर गिलानी का दावा, कांफ्रेंस के लिए जा रहे थे जर्मनी, IGI एयरपोर्ट पर रोका गया

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 09:30 IST

जर्मनी एक मीडिया संगठन में शामिल प्रोग्रम में शामिल होने जा रहे कश्मीरी पत्रकार और लेखक गौहर गिलानी को शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर रोका गया।

Open in App
ठळक मुद्देगौहर गिलानी को आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया।गिलानी को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अनुरोध के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

कश्मीरी पत्रकार और लेखक गौहर गिलानी ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें जर्मन सार्वजनिक प्रसारक डॉयचे वेले द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली।

इससे पहले नौकरशाह से नेता बने शाह फैसल को आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया था। फैसल कहना था कि उन्हें 14 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे पर अवैध तरीके से रोका गया और वापस श्रीनगर भेज दिया जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया है । 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गिलानी जर्मनी में डॉयचे वेले के साथ काम करते हैं। गिलानी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह हाल ही में फिर से एक संपादक के रूप में मीडिया संगठन में शामिल हुए हैं और 1 सितंबर से शुरू होने वाले आठ दिवसीय पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उन्हें अपने मुख्यालय पहुंचना था, लेकिन जब वह निकले उन्हें आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया।

गिलानी ने बताया 'मैंने चेक इन किया था और इमीग्रेशन पर कर्मचारियों द्वारा उन्हें एक कमरे में साथ ले जाने के लिए कहा गया। जहां एक अधिकारी अभिषेक ने मुझे बताया कि उनके पास मुझे देश छोड़ने की अनुमति नहीं देने के निर्देश हैं।'

उन्होंने कहा कि मैंने उनसे स्पष्टीकरण मांगा और अधिकारी को एक लिखित आदेश दिखाने के लिए भी कहा। लेकिन अधिकारी ने कहा कि वह मेरे साथ कोई लिखित आदेश या स्पष्टीकरण साझा नहीं कर सकते। उन्होंने मुझे बताया कि यह कश्मीर में मौजूदा स्थिति की वजह से हो रहा है और वह हाई-कमान के आदेशों का पालन कर रहे हैं।

आईजीआई एयरपोर्ट के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि गिलानी को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अनुरोध के आधार पर हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने कहा कि उनका सामान पहले ही उतार दिया गया था। इनकी पूछताछ के लिए खुफिया एजेंसियों को सूचित किया गया है, वे उससे आगे पूछताछ करेंगे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?