लाइव न्यूज़ :

Article 370: प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कश्मीरी युवक का अस्पताल में निधन, फिर लगाए गए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: September 4, 2019 14:43 IST

आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद सौरा में छह अगस्त को भीड़ द्वारा किए प्रदर्शन में असरार अहमद खान घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के व्यवसायिक इलाकों और सिविल लाइन्स के कुछ इलाकों में एहतियाती तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, असरार को कोई गोली नहीं लगी थी

प्रदर्शन के दौरान पिछले महीने घायल हुए कश्मीरी युवक ने बुधवार तड़के श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में फिर से प्रतिबंध लगा दिए।

सौरा में छह अगस्त को भीड़ द्वारा किए प्रदर्शन में असरार अहमद खान घायल हो गए थे। जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के अगले ही दिन यह प्रदर्शन किया गया था।

श्रीनगर के व्यवसायिक इलाकों और सिविल लाइन्स के कुछ इलाकों में एहतियाती तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खान को सौरा के ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार तड़के मौत हो गई। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे कोई गोली नहीं लगी थी।’’ 

कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठिए पकड़े गए

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो पाकिस्तानी नागरिकों को कश्मीर में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना की 15कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. एस. ढिल्लन ने कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुनीर खान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ घाटी में शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान आतंकवादियों की घुसपैठ कराने को उतारू है।’’

उन्होंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो पाकिस्तानी नागरिकों को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह