सत्ता ‘जितनी जल्द हो सके’ जनता के हाथों में जानी चाहिए: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 01:24 PM2019-12-10T13:24:11+5:302019-12-10T13:24:11+5:30

केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराये जाने के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में चली जानी चाहिए। यही हम हमेशा से कह रहे हैं।’’ जब उनसे चुनाव के संबंध में एक खास समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अपनी प्रक्रिया है।’’

kashmir-GOVENOR murmu-said-power-should-go-into-public-hands SOON | सत्ता ‘जितनी जल्द हो सके’ जनता के हाथों में जानी चाहिए: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू

सत्ता ‘जितनी जल्द हो सके’ जनता के हाथों में जानी चाहिए: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू

Highlightsसीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित पुल, द्राज नाले के ऊपर बना है और राजौरी जिले के अंतर्गत द्राज क्षेत्र को कोटरांका तहसील से जोड़ता है।उन्होंने कहा कि द्राज पुल सेना के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने केन्द्र शासित प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव कराये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता ‘‘जितनी जल्द हो सके’’ जनता के हाथों में जानी चाहिए। राजौरी जिले के द्राज में 72 मीटर लंबा ‘मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 ब्रिज’ राष्ट्र को समर्पित करने के बाद राज्यपाल पत्रकारों से बात कर रहे थे।

केन्द्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराये जाने के बारे में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में चली जानी चाहिए। यही हम हमेशा से कह रहे हैं।’’ जब उनसे चुनाव के संबंध में एक खास समय सीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अपनी प्रक्रिया है।’’ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित पुल, द्राज नाले के ऊपर बना है और राजौरी जिले के अंतर्गत द्राज क्षेत्र को कोटरांका तहसील से जोड़ता है।

इससे पूर्व उपराज्यपाल ने सड़कों, पुलों और सुरंगों के निर्माण के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास से राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के लिए बीआरओ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि द्राज पुल सेना के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Web Title: kashmir-GOVENOR murmu-said-power-should-go-into-public-hands SOON

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे