लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तीन और आतंकी ढेर, बडगाम में ग्रनेड हमले में तीन जवान जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2020 10:37 IST

आतंकियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सुरक्षाबलों ने आज तड़के तीन आतंकियों को पुलवामा में ढेर कर दिया है। हालांकि कल देररात आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में तीन सीआरपीएफ के जवान भी जख्‍मी हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया।इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे।

जम्‍मू। आतंकियों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सुरक्षाबलों ने आज तड़के तीन आतंकियों को पुलवामा में ढेर कर दिया है। हालांकि कल देररात आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में तीन सीआरपीएफ के जवान भी जख्‍मी हो गए थे। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी और आतंकवादियों का एक कट्टर साथी मारा गया। मुठभेड़ अभी जारी है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी चल रही है।

याद रहे इससे पहले शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे। 

दूसरी ओर बड़गाम जिले में शुक्रवार देर रात को आतंकियों के हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर में एक हफ्ते में सीआरपीएफ पर यह दूसरा हमला है। बताया जाता है कि आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सीआरपीएफ प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेनेड हमले में घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, कल रात बड़गाम के दुनीवारा में सीआरपीएफ के शिविर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान महेश चंद, प्रकाश राव और के. सिरनु जख्मी हो गए। शिविर में मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत घायल जवानों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाने का काम किया। हमले के बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया गया है।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव