कासगंज हिंसाः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो आरोपी अरेस्ट

By IANS | Published: February 6, 2018 04:18 PM2018-02-06T16:18:09+5:302018-02-06T16:19:21+5:30

कासगंज हिंसा में वॉट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप सदस्य अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

kasganj violence whatsapp group admin arrested by up police | कासगंज हिंसाः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो आरोपी अरेस्ट

कासगंज हिंसाः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दो आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पिछले दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से पुलिस घटना के साजिशकर्ताओं को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने वॉट्सएप ग्रुप के जरिए भड़काऊ संदेश भेजने वाले एक ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, कासगंज हिंसा में वॉट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप सदस्य अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह लोग आगजनी का वीडियो और भड़काऊ बातें लिखकर पोस्ट करते थे।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई एक झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। इस हिंसा में एक युवक चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदन के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। 

आपको बता दें कि जिले में हिंसा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान हुई। हिंदूवादी छात्रों का समूह जानबूझकर एक मुस्लिम बस्ती में घुस गया था। मुस्लिमों को झगड़े के लिए उकसाए जाने पर हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

Web Title: kasganj violence whatsapp group admin arrested by up police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे