करतारपुर गुरुद्वाराः पाकिस्तान विश्व में पहला देश जो माथा टेकने पर कर लगाया, श्रद्धालुओं से 20 डॉलर सेवा शुल्क की मांग ‘जज़िया’ के समान है :हरसिमरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 15:06 IST2019-10-07T15:06:36+5:302019-10-07T15:06:36+5:30

यहां बनने वाली एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के स्थान का दौरा करने आयी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शुल्क निंदनीय है और यह ‘जजिया’ लागू करने के समान है।

Kartarpur Gurdwara: Pakistan is the first country in the world to be taxed on forehead, demand of $ 20 service fee from devotees is similar to 'Jaziya': Harsimrat | करतारपुर गुरुद्वाराः पाकिस्तान विश्व में पहला देश जो माथा टेकने पर कर लगाया, श्रद्धालुओं से 20 डॉलर सेवा शुल्क की मांग ‘जज़िया’ के समान है :हरसिमरत

बादल ने केंद्र को एकीकृत जांच चौकी का नाम ‘सत करतार आईसीपी’ नाम पर रखने का भी अनुरोध किया।

Highlightsउन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। इतिहास में इसे मुस्लिम राज्य में रहने वाली गैर मुस्लिम जनता से वसूल किया जाता था।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं से 20 डॉलर का सेवा शुल्क लेने पर जोर दिए जाने की शनिवार को निंदा की और इसकी तुलना ‘जज़िया’ से की।

यहां बनने वाली एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के स्थान का दौरा करने आयी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शुल्क निंदनीय है और यह ‘जजिया’ लागू करने के समान है। पत्रकारों ने जब पाकिस्तान द्वारा शुल्क वसूलने के बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है। जज़िया एक प्रकार का धार्मिक कर होता है।

इतिहास में इसे मुस्लिम राज्य में रहने वाली गैर मुस्लिम जनता से वसूल किया जाता था। बादल ने केंद्र को एकीकृत जांच चौकी का नाम ‘सत करतार आईसीपी’ नाम पर रखने का भी अनुरोध किया। बादल ने कहा, ‘‘500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी।’’ वह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और अपने पति सुखबीर सिंह बादल के साथ आईसीपी भी गयी और वहां काम की समीक्षा की। 

Web Title: Kartarpur Gurdwara: Pakistan is the first country in the world to be taxed on forehead, demand of $ 20 service fee from devotees is similar to 'Jaziya': Harsimrat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे