लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हिंसा के बाद युद्ध क्षेत्र जैसा दिखाई पड़ रहा बेंगलुरु का पुलकेशीनगर इलाका

By भाषा | Updated: August 12, 2020 15:43 IST

मंगलवार की रात से बुधवार तड़के तक चली आगजनी और हिंसा की घटनाओं में 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। उपद्रवियों ने बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाने के आसपास जमकर हंगामा किया।

कर्नाटक की राजधानी का पुलकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र बुधवार को किसी युद्ध क्षेत्र जैसा दिखाई पड़ा। कांग्रेस विधायक के एक रिश्तेदार द्वारा कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील’ एक पोस्ट लिखे जाने के बाद उग्र भीड़ ने जमकर बवाल काटा और वाहनों को आग लगा दी जिसके बाद इलाका लड़ाई क्षेत्र जैसा दिख रहा है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की सुनसान पड़ी सड़कों पर जले हुए वाहन, टूटी हुई खिड़कियों के शीशे, ईंटें और पत्थर बिखरे पड़े हैं। मंगलवार की रात से बुधवार तड़के तक चली आगजनी और हिंसा की घटनाओं में 50 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक रिश्तेदार द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ‘सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील’ एक पोस्ट लिखे जाने के बाद एक वर्ग के लोग भड़क उठे जिसके बाद विधायक की संपत्ति और उनके परिवार को निशाना बनाया गया।

विधायक की बहन जयंती ने रोते हुए कहा, ‘‘जब यह सब हुआ तब हम घर पर नहीं थे। राहत की बात यही है कि मेरा भाई और उनका परिवार सुरक्षित है।’’ हिंसक भीड़ ने पुलिस के वाहनों को आग लगा दी और डीजे हल्ली थाने पर भी धावा बोल दिया। पुलिस ने दंगे के आरोप में 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :कर्नाटकसोशल मीडियाकांग्रेसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं