कर्नाटकः हादसे का शिकार हुआ DRDO का मानव रहित विमान, ट्रायल के लिए भरी थी उड़ान

By रामदीप मिश्रा | Published: September 17, 2019 10:25 AM2019-09-17T10:25:28+5:302019-09-17T10:37:49+5:30

डीआरडीओ का तपस-04 यानि मानव रहित विमान अपनी ट्रायल के लिए उड़ाया गया था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया।

Karnataka: One TAPAS Experimental Unmanned Aerial Vehicle belonging to DRDO crashed | कर्नाटकः हादसे का शिकार हुआ DRDO का मानव रहित विमान, ट्रायल के लिए भरी थी उड़ान

Photo: ANI

कर्नाटक में मंगलवार (17 सितंबर) को एक हादसा हो गया, जहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) दुर्घटना का शिकार हो गया। यहा हादसा चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज से 17 किमी दूर हुआ है। हादसे होने के बाद डीआरडीओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ का तपस-04 यानि मानव रहित विमान अपनी ट्रायल के लिए उड़ाया गया था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया। हादसा होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीआरडीओ के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं कि किस कारण विमान हादसे का शिकार हुआ है। 


खबरों के अनुसार, मानव रहित विमान उस जहग पर गिरा है जहां इलाका खाली थी। अगर रिहायशी क्षेत्र में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विमान गिरने की सूचना लगते ही घटनास्थल पर लोगों को भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने वहां पहुंचकर लोगों को जानकारी देकर घटनास्थल से हटाया।

English summary :
An accident took place on Tuesday (17 September) in Karnataka, where the Defense Research and Development Organization (DRDO) suffered an unmanned aerial vehicle (UAV) accident. The accident took place 17 km from the Chitradurga test range.


Web Title: Karnataka: One TAPAS Experimental Unmanned Aerial Vehicle belonging to DRDO crashed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे