Karnataka Mlc Elections: जदएस को झटका, कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस और बीजेपी ने 2-2 सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 16, 2022 09:53 PM2022-06-16T21:53:42+5:302022-06-16T21:56:44+5:30

Karnataka Mlc Elections: उत्तर पश्चिम स्नातक, दक्षिण स्नातक, उत्तर पश्चिम शिक्षक और पश्चिम शिक्षक सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और 71.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Karnataka Mlc Elections 2022 JDS 0, bjp-congress 2-2 BJP got majority Legislative Council  | Karnataka Mlc Elections: जदएस को झटका, कर्नाटक विधान परिषद में भाजपा को बहुमत, कांग्रेस और बीजेपी ने 2-2 सीट पर किया कब्जा

नतीजों के साथ 75 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 39 हो गई है। जबकि कांग्रेस के 27, जद (एस) के आठ और एक निर्दलीय सदस्य हैं। 

Highlightsकांग्रेस को दो सीट की बढ़त मिली है।चार सीट के लिए चुनाव हुआ, उनमें से पूर्व में कोई भी सीट कांग्रेस के पास नहीं थी।भाजपा के निरानी हनमंत रुद्रप्पा को उत्तर पश्चिम स्नातक सीट से जीत मिली।

Karnataka Mlc Elections: कर्नाटक विधान परिषद में सत्तारूढ़ भाजपा अपना बहुमत कायम रखने में सफल रही है। पार्टी ने हाल में हुए द्विवार्षिक चुनाव में शिक्षक कोटे की एक सीट और स्नातक कोटे की एक सीट पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में भी एक-एक सीट आई है।

विधान परिषद चुनाव के इन नतीजों को जनता दल (सेक्युलर) के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि वह उन दोनों सीट पर हार गई, जिसपर पहले उसका कब्जा था। वहीं कांग्रेस को दो सीट की बढ़त मिली है क्योंकि जिन चार सीट के लिए चुनाव हुआ, उनमें से पूर्व में कोई भी सीट कांग्रेस के पास नहीं थी।

भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज कर राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में अपना बहुमत बरकरार रखा है। हालांकि, निर्वतमान एमएलसी अरुण शाहपुर को मिली हार से पार्टी को झटका लगा है, जो शिक्षक कोटे की सीट से दोबारा उच्च सदन में जाने का प्रयास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक कोटे के दो निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों की घोषणा बुधवार रात को की गई थी जबकि स्नातक कोटे की दो सीट के नतीजे मतगणना संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। उत्तर पश्चिम स्नातक, दक्षिण स्नातक, उत्तर पश्चिम शिक्षक और पश्चिम शिक्षक सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और 71.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

भाजपा के निरानी हनमंत रुद्रप्पा को उत्तर पश्चिम स्नातक सीट से जीत मिली। उन्हें कुल 44,815 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुनील अन्नप्पा सांक को 10,122 मत मिले। रुद्रप्पा पूर्व में भी इसी सीट से एमएलसी थे। दक्षिण स्नातक सीट से कांग्रेस के मधु जी मेदागौड़ा को जीत मिली है। उन्हें 46,082 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के पूर्व एमएलसी को 33,878 मिले।

इस सीट पर जद(एस) के एच.के.रामू 19,630 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं हाल तक विधान परिषद के सभापति रहे भाजपा के बसवराज होराट्टी ने पश्चिमी शिक्षक सीट से जीत दर्ज की जबकि उत्तर पश्चिम शिक्षक सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक और सांसद प्रकाश हुक्केरी ने जीत दर्ज की।

हुक्केरी ने भाजपा के निर्वतमान एमएलसी अरुण शाहपुर को हराया। इन नतीजों के साथ 75 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के सदस्यों की संख्या 39 हो गई है। जबकि कांग्रेस के 27, जद (एस) के आठ और एक निर्दलीय सदस्य हैं। 

Web Title: Karnataka Mlc Elections 2022 JDS 0, bjp-congress 2-2 BJP got majority Legislative Council 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे