कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक के खिलाफ मांड्या में लगे 'गो बैक अशोक' के पोस्टर, जानें पूरा मामला
By अनिल शर्मा | Published: January 27, 2023 11:33 AM2023-01-27T11:33:55+5:302023-01-27T11:43:54+5:30
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी अधिसूचना में कहा गया- "मंत्री आर अशोक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।" वोक्कालिगा बहुल मांड्या जिला पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है और अशोक समुदाय से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता माने जाते हैं।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक के खिलाफ मांड्या में लगे 'गो बैक अशोक' के पोस्टर, जानें पूरा मामला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा राजस्व मंत्री आर अशोक को मांड्या जिला प्रभारी मंत्री नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद 'अशोक वापस जाओ' पोस्टरों के साथ बहिष्कार का सामना करना पड़ा। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के लिए जिले का दौरा करने के दौरान बेंगलुरु की सड़कों पर 'गो बैक अशोक' के कई पोस्टर लगाए गए थे।
हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसने लगवाए थे। बताया जा रहा है कि गोपालैया की जगह अशोक को लेकर मांड्या में पार्टी के भीतर असंतोष पनप रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को राजस्व मंत्री आर अशोक को मांड्या जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया।अशोक ने आबकारी मंत्री के गोपालैया का स्थान लिया, जिन्हें 24 जनवरी, 2022 को हासन के साथ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी अधिसूचना में कहा गया- "मंत्री आर अशोक को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।" वोक्कालिगा बहुल मांड्या जिला पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है और अशोक समुदाय से आने वाले एक प्रमुख भाजपा नेता माने जाते हैं। मांड्या जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से छह पर जद (एस) का कब्जा है जबकि एक भाजपा के खाते में हैं।