कर्नाटक सियासी संकट: इस्तीफा देने के बाद मुंबई पहुंचे कांग्रेस-जेडी(एस) के 10 बागी विधायक
By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 6, 2019 20:35 IST2019-07-06T17:47:05+5:302019-07-06T20:35:52+5:30
एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन के 11 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे बागी विधायक (एएनआई)
एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है। गठबंधन के 11 विधायकों ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया। जब विधायक अपना इस्तीफा देने के लिए वहां गए तो विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार अपने कार्यालय में नहीं थे। उन्होंने बताया कि रविवार को छुट्टी और सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने की वजह से मंगलवार को इस्तीफे पर विचार किया जाएगा।
इस्तीफा सौंपने के बाद विधायक राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे। इस बीच अंतिम प्रयास के तौर पर, कांग्रेस के संकट मोचक और मंत्री डी के शिवकुमार ने विधायकों से मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने की आशंका जताई थी।
224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल स्पीकर के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है। इसमें वे विधायक भी शामिल हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है, चूंकि उनके इस्तीफे स्पीकर द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं। सदन में भाजपा के 105 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत है।
कर्नाटक के सियासी संकट की हाईलाइट्स
06 Jul, 19 : 10:53 PM
रेनेसां होटल में नहीं, अब बीकेसी के सोफीटेल होटल में ठहरेंगे विधायक
कर्नाटक के कांग्रेस और जेडीएस विधायकों को पहले मुंबई के रेनेसां होटल में ठहरने की बात सामने आ रही थी। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि विधायको को मुंबई के बीकेसी स्थित सोफीटेल होटल में ठहराया गया है। ये विधायक इस्तीफा देकर मुंबई आए हैं।
06 Jul, 19 : 08:39 PM
कांग्रेस ने कहा- सरकार चलती रहेगी
सत्तारूढ़ विधायकों के इस्तीफे के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक की सरकार चलती रहेगी जबकि भाजपा ने कहा कि इस्तीफों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। सरकार के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ जद (एस) और कांग्रेस गठबंधन के 14 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है।
06 Jul, 19 : 08:36 PM
मुंबई पहुंचे कांग्रेस-जेडीएस के 10 बागी विधायक
10 #Karnataka Congress-JD(S) MLAs arrive at Mumbai airport. pic.twitter.com/vGjDxMADs9
— ANI (@ANI) July 6, 2019
06 Jul, 19 : 07:57 PM
अगर इन बागी विधायकों का इस्तीफा स्वीकार हुआ तो...
यदि इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा क्योंकि गठबंधन के विधायकों की संख्या घट कर 104 हो जाएगी। वहीं, भाजपा के 105 विधायक हैं। कांग्रेस और जद (एस) के 13 विधायकों के अपना इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचने और बाद में राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने के बाद गठबंधन सरकार की स्थिरता का संकट गहरा गया है।
06 Jul, 19 : 07:31 PM
विशेष विमान से गोवा जाएंगे बागी विधायक
कांग्रेस-जेडी(एस) के बागी विधायक इस्तीफा देने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां से वो विशेष विमान से गोवा के लिए उड़ान भरेंगे।
#WATCH Rebel Karnataka Congress-JDS MLAs who had submitted their resignations, are at Hindustan Aeronautics Limited (HAL) airport in Bengaluru. They will fly to Goa on a special flight. #Karnatakapic.twitter.com/m2JEGb3GgI
— ANI (@ANI) July 6, 2019
06 Jul, 19 : 07:23 PM
मुंबई के लिए रवाना बागी विधायक
कांग्रेस-जेडीएस से इस्तीफा दे चुके विधायक एचएएल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर चुके हैं। वे चार्टेड प्लेन से मुंबई आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल इस सियासी संकट के बीच बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
06 Jul, 19 : 07:18 PM
सुरजेवाला बोले- हॉर्स ट्रेडिंग का नया चेहरा
Randeep Surjewala, Congress: A new symbol of horse trading politics has emerged in the country, MODI - Mischievously Orchestrated Defections in India. pic.twitter.com/JqzLi9tFf6
— ANI (@ANI) July 6, 2019
06 Jul, 19 : 06:47 PM
बेंगलुरु पहुंचे केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक।
Karnataka Congress In-charge, K.C Venugopal arrives in Bengaluru. #Karnatakapic.twitter.com/v4xvn1yXnc
— ANI (@ANI) July 6, 2019
06 Jul, 19 : 05:52 PM
स्पीकर कार्यालय में दिखाई दिए ये बागी विधायक
जिन विधायकों को स्पीकर के कार्यालय में देखा गया, उनमें कांग्रेस के रमेश जारकीहोली (गोकक), प्रताप गौड़ा पाटिल (मास्की), शिवराम हेब्बार (येलापुर), महेश कुमाथल्ली (अथानी), बीसी पाटिल (हिरेकेरुर), बिरातिबासवराज (के आर पुरम), एस टी सोमा शेखर (यशवंतपुर) और रामलिंग रेड्डी (बीटीएम लेआउट) शामिल हैं। जद (एस) के विधायक ए एच विश्वनाथ (हुंसुर) हैं, नारायण गौड़ा (के आर पेट) और गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) शामिल हैं। ए एच विश्वनाथ ने हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।
06 Jul, 19 : 05:51 PM
विधानसभा स्पीकर ने कहा इंतजार कीजिए
सरकार के भविष्य को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष कुमार ने कहा, ‘‘इंतजार कीजिए और देखिए, मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार गिर जाएगी या बच जाएगी, यह विधानसभा में तय होगा ...’’।
06 Jul, 19 : 05:50 PM
जेडी(एस) नेता विश्वनाथ बोले- अब तक 14 विधायकों का इस्तीफा
जेडी(एस) नेता विश्वनाथ ने है कि गठबंधन सरकार ने शिक्षा को तबाह कर दिया है, इसलिए आज हमने स्वेच्छा से सरकार के गलत कामकाज को लेकर इस्तीफा दिया है। आप ऑपरेशन कमल के बारे में कहानियां गढ़ रहे हैं। ऑपरेशन कमल के हम प्रभाव में नहीं हैं। विश्वनाथ का दावा है कि अब तक 14 विधायकों ने सरकार के कामकाज से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।
H Vishwanath, JD(S): We have submitted resignation to the Karnataka Assembly Speaker. He assured us he will take a decision by Tuesday. This government did not take everyone into confidence in its functioning. That's why we've resigned voluntarily today https://t.co/LDotjQshHM
— ANI (@ANI) July 6, 2019