लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पूर्व सीएम के यहां आयाकर विभाग का छापा, पेड़ से लटकता मिला टाइपिस्ट का शव, मौत की गुत्थी उलझी

By भाषा | Updated: October 12, 2019 16:56 IST

विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पहले परमेश्वर के आवास, कार्यालय और सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छापे मारे थे और रमेश से भी पूछताछ की थी। परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने रमेश को साहसी बनने और स्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने के लिए कहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली।आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे। 

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे। 

पुलिस ने बताया कि सुबह भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान के निकट एक पेड़ से रमेश को लटकते हुए पाये गये। उन्होंने बताया कि रमेश रामनगर में मेल्लईहल्ली के रहने वाले थे। रमेश ने एक टाइपिस्ट के रूप में कांग्रेस के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था और वह परमेश्वर के करीबी बन गये थे। 

विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पहले परमेश्वर के आवास, कार्यालय और सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छापे मारे थे और रमेश से भी पूछताछ की थी। परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने रमेश को साहसी बनने और स्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने के लिए कहा था। 

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पता नहीं उसने क्यों आत्महत्या कर ली। आज सुबह भी मैंने उससे बात की और उनसे निडर बने रहने को कहा था।’’ इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने परमेश्वर को मंगलवार को उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने (आईटी अधिकारियों) उन्हें मंगलवार को बुलाया है।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘इसलिए मैं मंगलवार को वहां जाऊंगा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि कुछ छात्रों की शिकायतों के बाद छापे की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने छापों को कोई राजनीतिक रंग देने से इनकार करते हुए कहा कि वह आयकर अधिकारियों के निष्कर्षों का जवाब तैयार कर रहे है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि उसने कर्नाटक में नौ अक्टूबर को एक प्रमुख व्यवसाय समूह के परिसरों पर छापे मारे थे और यह समूह कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसआयकरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव