लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना के चलते अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता देगी सरकार, लिए गए कई और बड़े फैसले

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:25 IST

कर्नाटक सरकार ने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए उपाय करने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कारण कई बच्चों के सिर पर से साया छिन गया है। सरकार ने अनाथ हुए बच्चों के लिए निशुल्क पढ़ाई लिखाई की सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले की सराहना की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों की 18 साल की उम्र तक देखभाल करने का फैसला किया। इसके लिए राज्य के 30 जिलों में विशेष बाल चिकित्सा कोविड देखभाल केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री शशिकला जोल्ले ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सरकार कोविड-19 की दूसरी लहर में अनाथ हुए बच्चों की देखभाल करने को तैयार है। बच्चों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से केन्द्र एवं छात्रवास स्थापित करने का फैसला लिया है।’’

जोल्ले ने कहा कि सरकार ने एक ‘हेल्पलाइन नंबर’ 1098 भी शुरू किया है और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहन राज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे बच्चों की देखभाल की जा रही है।

उनके अनुसार, विभाग ने ऐसे बच्चों की पहचान करने के लिए चार मानक तय किए हैं। अगर कोविड-19 के कारण बच्चे के माता-पिता दोनों की मौत हो गई हो, अगर दोनों अस्पताल में भर्ती हों, अगर दोनों में से एक की मौत कोविड-19 से हुई हो या एक की मौत हो गई हो और दूसरा अन्य किसी स्थान पर रहता हो।

जोल्ले ने कहा कि यह योजना कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू की गई है और अलग-अलग आयुवर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग पृथक केन्द्रों होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने से 15 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान