लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए तैयार है कर्नाटक सरकार: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 मार्च कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित दूसरी लहर के प्रभाव से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार है और इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों तथा अधिकारियों को अगले 50 दिन तक ‘मिशन मोड’ में काम करना होगा।

हालिया दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कार्य योजना पर चर्चा करने के लिए, वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्य सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों की बैठक में सुधाकर ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर भी जोर दिया और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अस्थायी तौर पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यहां एक हजार बिस्तरों वाला एक ‘कोविड केयर’ केंद्र तैयार किया जा रहा है जो सोमवार तक चालू हो जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सुधाकर ने कहा, “कुछ दिन पहले एक दिन में टीके की लगभग ढाई लाख खुराक दी जा रही थी। प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। यदि हम वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका देते हैं तो दूसरी लहर से मुकाबला किया जा सकता है।”

कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के हजार से अधिक मामले सामने आए थे जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9,63,614 हो गए थे।

राज्य में महामारी से अब तक 12,407 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,40,968 लोग ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में अभी कोविड-19 के 10,220 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत