Karnataka Election 2023: हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को हराया, राज्यसभा में फायदा, 2024 में बढ़ेंगे सांसद!

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 15, 2023 12:26 PM2023-05-15T12:26:54+5:302023-05-15T12:34:27+5:30

Karnataka Election 2023: हिमाचल प्रदेश से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 में खत्म हो रहा है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और कांग्रेस यह सीट भाजपा से छिनेगी।

Karnataka Election 2023 Himachal Pradesh Congress defeats BJP in Karnataka gains in Rajya Sabha MPs will increase in 2024 | Karnataka Election 2023: हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को हराया, राज्यसभा में फायदा, 2024 में बढ़ेंगे सांसद!

भाजपा के पास वर्तमान में कर्नाटक से छह राज्यसभा सदस्य हैं, जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं।

Highlightsराज्यसभा की चार सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवारों को जिताने में मदद मिलने की संभावना है।केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है।भाजपा के पास वर्तमान में कर्नाटक से छह राज्यसभा सदस्य हैं, जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं।

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात दे दी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इसका असर राज्यसभा चुनाव में भी दिखेगा। कांग्रेस को कई सीट पर फायदा हो सकता है। 

हिमाचल प्रदेश से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 में खत्म हो रहा है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और कांग्रेस यह सीट भाजपा से छिनेगी। भाजपा के पास 25 और तीन सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से अगले साल रिक्त हो रही राज्यसभा की चार सीटों में से तीन पर उम्मीदवारों को जिताने में मदद मिलने की संभावना है।

राज्य से चार राज्यसभा सदस्यों - कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, जी सी चंद्रशेखर और एल हनुमंथैया के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है। शनिवार को राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 65 पर जीत हासिल करने वाली भाजपा अगले साल अपने एक उम्मीदवार को राज्यसभा के लिए भेज पाएगी।

भाजपा के पास वर्तमान में कर्नाटक से छह राज्यसभा सदस्य हैं, जिनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं। राज्य की 12 राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस के पांच और जनता दल (सेक्युलर) के एक सदस्य हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्युलर) के राज्यसभा में एकमात्र सदस्य हैं।

देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यकाल 2026 में भाजपा के इरन्ना कदली और नारायण कोरागप्पा के साथ समाप्त होगा। सीतारमण समेत चार अन्य सदस्यों का कार्यकाल 2028 में खत्म होगा। कांग्रेस ने कर्नाटक में 137 सीट पर जीत दर्ज की। 

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Karnataka Election 2023 Himachal Pradesh Congress defeats BJP in Karnataka gains in Rajya Sabha MPs will increase in 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे