लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से नरेंद्र मोदी को 'अंगूठाछाप' बताने पर विवाद, शिवकुमार ने नौसिखिए की गलती बताकर खेद जताया

By विशाल कुमार | Updated: October 19, 2021 12:18 IST

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि राजनीतिक चर्चा में नागरिक और संसदीय भाषा होना जरूरी है. कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में पीएम मोदी को अंगूठाछाप बताया गया था.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने नौसिखिए की गलती बताकर खेद जताया.कर्नाटक के सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे.

बेंगलुरु:कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगूठाछाप कहे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर खेद जताया.

कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कन्नड़ भाषा में किए गए ट्वीट में लिखा गया कि कांग्रेस ने स्कूल बनवाए. मोदी ने पढ़ाई नहीं की. वयस्कों की शिक्षा के लिए योजना लेकर आए, तब भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की. भीख मांगने पर रोक है, लेकिन भीख मांगकर आसान जीवन जाने वाले लोगों को भिखारी बना रहे हैं. देश 'अंगूठा छाप मोदी' की वजह से भुगत रहा है.

इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक भाजपा की प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा कि इतना नीचे सिर्फ कांग्रेस ही गिर सकती है.'

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया टीम को इस ट्वीट को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट को करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि राजनीतिक चर्चा में नागरिक और संसदीय भाषा होना जरूरी है. कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक नौसिखिए सोशल मीडिया मैनेजर की ओर से किया गया असभ्य ट्वीट खेदजनक है और उसे हटा लिया गया है.

बता दें कि, कर्नाटक के सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी. जदएस नेता मुख्यमंत्री मनगुल और भाजपा के मुख्यमंत्री उदासी के निधन के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं.

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसBJPट्विटरनरेंद्र मोदीDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos