लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अयोग्य विधायकों को टिकट देने को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, सत्ता के भूखों का चेहरा उजागर हो गया

By भाषा | Updated: November 15, 2019 01:02 IST

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, "भाजपा ने अयोग्य ठहराये गए सभी विधायकों को टिकट देकर वही किया जिसका हम अनुमान लगा रहे थे।''

Open in App

कांग्रेस ने अयोग्य घोषित किये गए विधायकों को कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में टिकट देने को लेकर भाजपा पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि इससे पार्टी की ‘‘सत्ता की भूख तथा सिद्धांतहीन एवं अवसरवादी" चेहरा उजागर हो गया है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, "भाजपा ने अयोग्य ठहराये गए सभी विधायकों को टिकट देकर वही किया जिसका हम अनुमान लगा रहे थे। कर्नाटक की जनता मतदान के जरिये भाजपा के इस रवैये का करारा जवाब देगी।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) के अयोग्य ठहराये गए विधायकों को टिकट देने के भाजपा के फैसले से साबित होता है कि उसने कर्नाटक में ‘‘भारी धनराशि और पदों’’ का वादा करके दलबदलुओं की ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा राजनीतिक नैतिकता और सही-गलत के बारे में बोलने के सभी नैतिक अधिकार खो चुकी है।

कांग्रेस-जदएस के अयोग्य ठहराये गए 17 में से 16 विधायक गुरूवार को बेंगलुरू में भाजपा में शामिल हो गए। इनमें से 13 अयोग्य ठहराये गए विधायकों को पांच दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव में उतारा गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया