कर्नाटक उपचुनावः आरआर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न विजयी

By भाषा | Published: November 10, 2020 04:54 PM2020-11-10T16:54:37+5:302020-11-10T16:54:37+5:30

Karnataka by-election: N. Muniratna of BJP wins RR Nagar Assembly seat | कर्नाटक उपचुनावः आरआर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न विजयी

कर्नाटक उपचुनावः आरआर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न विजयी

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक में राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी एन मुनिरत्न ने मंगलवार को जीत हासिल की।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल भाजपा में शामिल होने वाले मुनिरत्न ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमा एच को 57,000 से ज्यादा वोटो से शिकस्त दी।

जद (एस) इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही।

आरआर नगर सीट पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक मुनिरत्न को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया है।

मुनिरत्न की यह 2013 से लगातार तीसरी जीत है। वह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka by-election: N. Muniratna of BJP wins RR Nagar Assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे