लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : रूझानों में भाजपा दोनों सीटों पर आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 15:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि तुमकुरु जिले की सिरा और बेंगलुरु शहर के राजराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। नतीजे जल्द आने की उम्मीद है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक रूझानों में सिरा सीट से भाजपा के डॉ.सीएम राजेश गौडा 7800 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पार्टी ने आरआर नगर सीट पर 34,500 वोटों की बढ़त बना ली है।

सिरा सीट से भाजपा के गौड़ा को 37,808 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी टीबी जयचंद्र को 29,938 वोट प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर जद (एस) प्रत्याशी अम्माजम्मा बी 19,522 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। साल 2018 के चुनाव में यह सीट जद (एस) ने जीती थी।

आरआर नगर सीट पर भी भाजपा के एन मुणिरत्ना 73,932 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस से कुसुम एच 39,415 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां भी जद (एस) के वी कृषमूर्ति मात्र 4660 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रुझानों में भाजपा की बढ़त के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि मंत्री आर अशोक, बसवराज बोम्मई, श्रीरामुलु, बी बसवराज और अन्य मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बधाई दे रहे हैं और मिठाई खिला रहे हैं।

सिरा सीट से निर्वाचित जद (एस) के विधायक बी सत्यनरायण का अगस्त में निधन होने और आरआर नगर में तत्कालीन कांग्रेस विधायक एन मुणिरत्ना के दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी