लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद पर FIR दर्ज, रेप आरोपी को कहा था जिहादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 23, 2017 08:34 IST

Open in App

कर्नाटक के विजयपुरा में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार एवं हत्या की घटना को लेकर भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे निशाने पर आ गई हैं। इस कथित तौर पर भड़काई टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

इस घटना को लेकर विजयपुरा के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिन से तनाव भी देखने को मिल रहा है। सांसद शोभा ने हाल में  एक 15 साल की लड़की के साथ हुई घटना को लेकर ट्विटर पर अपनी टिप्पणी पेश की थी। शोभा ने लिखा था, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तुष्टीकरण की राजनीति से कर्नाटक ज‌िहादी गुंडों के लिए पनाहगाह बन गया है। वह बेशर्मी के साथ तुष्टीकरण और समाज को बांटने के अपने एजेंडे पर चल रहे हैं।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ज‌िहादियों ने होन्नवर के पास नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बलात्कार एवं हत्या की कोशिश की। सरकार घटना को लेकर चुप क्यों है। उन्हें गिरफ्तार करें जिन्होंने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसे घायल कर दिया। सीएम आप कहां हैं।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर सांसद की टिप्पणियों और वीडियो संदेशों से तटीय कर्नाटक के क्षेत्रों में तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने सांसद के ऊपर की गई एफअआईआर की कॉपी भी साझा की है। वहीं, इस मामले पर बीजेपी सांसद का कहना है कि कर्नाटक में महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार अब रिपोर्ट दर्ज कराकर मेरी आवाज दबाना चाहती है। सिद्धारमैया सरकार ज‌िहादियों को बचा रही है।

टॅग्स :बीजेपीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत