लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बगावत में दम है, लेकिन विकल्प कहां है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 20, 2020 21:50 IST

येदियुरप्पा के खिलाफ बगावती तेवर नजर आ रहे है. बीजेपी के बड़े नेता बासनगौड़ पाटिल यतनाल ने इस बार यह कहते हुए बगावती सियासी धमाका किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मानना है कि अगला मुख्यमंत्री उत्तर कर्नाटक से होगा.

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने अपने दम पर किया था, लिहाजा सत्ता की उम्र 75 वर्ष की सियासी नैतिकता भी वहां एक ओर रख दी गई थी.  येदियुरप्पा की उम्र बढ़ती जा रही है और दूसरा पार्टी पर उनकी पकड़ भी ढीली होती जा रही है.येदियुरप्पा के बाद उनका उत्तराधिकारी, मतलब- अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होगा.

कहने को कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है, लेकिन दरअसल वहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का ही एकल-राज है. वहां सरकार का गठन भी येदियुरप्पा ने अपने दम पर किया था, लिहाजा सत्ता की उम्र 75 वर्ष की सियासी नैतिकता भी वहां एक ओर रख दी गई थी.  

खबर है कि इस वर्ष में दूसरी बार येदियुरप्पा के खिलाफ बगावती तेवर नजर आ रहे है. बीजेपी के बड़े नेता बासनगौड़ पाटिल यतनाल ने इस बार यह कहते हुए बगावती सियासी धमाका किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मानना है कि अगला मुख्यमंत्री उत्तर कर्नाटक से होगा.

कहा तो यह जा रहा है कि एक तो येदियुरप्पा की उम्र बढ़ती जा रही है और दूसरा पार्टी पर उनकी पकड़ भी ढीली होती जा रही है.कहा तो यह भी जा रहा है कि यह तय हो गया है कि येदियुरप्पा के बाद उनका उत्तराधिकारी, मतलब- अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होगा.

लिहाजा, बगावत के इन बुलंद होते स्वरों के बीच यह बड़ा सवाल है कि- क्या येदियुरप्पा अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे? इससे पहले भी कोरोना संकट काल में मई माह में भी बगावत के स्वर सुनाई दिए थे, जब उमेश कट्टी और मुरगेश निरानी ने बगावत की आवाज बुलंद की थी, लेकिन तब कोरोना संकट के कारण उसका कोई खास नतीजा नहीं निकला था.

यह बात अलग है कि बगावत के उठते इन स्वरों के बीच उप-मुख्यमंत्री डॉ. आश्वत नारायण जैसे येदियुरप्पा समर्थक भी हैं, जो कहते हैं कि वे ही हमारे नेता हैं, इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए.बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व की दिक्कत यह है कि तमाम सियासी बातों के बावजूद येदियुरप्पा का कोई विकल्प नहीं है. यदि वे सीएम नहीं रहे, तो प्रदेश में बीजेपी सरकार भी बची रहेगी, इस पर भी प्रश्नचिन्ह है?

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव