लाइव न्यूज़ :

कोल्हापुर में कन्नड़ झंडा जलाए जाने के खिलाफ कर्नाटक विधानसभा निंदा प्रस्ताव पारित करेगी

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:37 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), 16 दिसंबर कर्नाटक विधानसभा ने बृहस्पतिवार को निर्णय लिया कि वह कोल्हापुर में असामाजिक तत्वों द्वारा कन्नड़ झंडा जलाए जाने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी और उसे महाराष्ट्र सरकार के पास भेजेगी ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मंगलवार को यह घटना उस समय हुई, जब कर्नाटक विधानसभा का सत्र पड़ोसी राज्य के सीमावर्ती जिले बेलगावी में चल रहा था।

महाराष्ट्र बेलगावी और कुछ सीमावर्ती इलाकों को उसके साथ मिलाए जाने की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र का दावा है कि इन क्षेत्रों में अधिकतर निवासी मराठी बोलने वाले हैं।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने विधानसभा में कहा, '' हम इस घटना से आहत हैं जिसको महाराष्ट्र एकीकरण समिति और शिवसेना से जुड़े शरारती तत्वों ने अंजाम दिया। इन्हें नियंत्रित और गिरफ्तार करना महाराष्ट्र सरकार का कर्तव्य है।''

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से समुदायों के बीच टकराव के हालात बन सकते हैं।

मंत्री ने कहा, '' हम संबंधित मंत्री से बात करेंगे। हम एक निंदा प्रस्ताव पारित करेंगे और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इसे महाराष्ट्र सरकार को भेजेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 December 2025: आज इन 4 राशिवालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना, बाकी भी जानें अपना भविष्य

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को मिलेगा धनी बनने का मौका, लग सकती है लॉटरी

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

भारत अधिक खबरें

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार