लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections: मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है, चलिये देखते हैं, शिवकुमार ने कहा- हम सप्ताह का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2023 12:03 IST

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं।नतीजों की घोषणा 13 मई को हुई और कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की।शिवकुमार का राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया से कड़ा मुकाबला है।

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता। मुझे जो भी काम दिया गया, मैंने वह किया है।

 

हमने दिल्ली को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का गठन शुभ मुहूर्त पर किया जाएगा। आलाकमान द्वारा राष्ट्रीय राजधानी बुलाए जाने की अटकलों के बीच उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है। चलिये, देखते हैं।’’ नयी सरकार का गठन कब होगा ?

इस सवाल पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘हम सप्ताह का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखेंगे।’’ शिवकुमार का राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया से कड़ा मुकाबला है। दोनों ही नेता इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की रविवार शाम यहां एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत, लोगों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर दिया गया सबसे अच्छा तोहफा है। सोमवार को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे आठ बार के विधायक शिवकुमार ने कहा, ‘‘मेरा जीवन कर्नाटक के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जन्मदिन से पहले, कर्नाटक के लोगों ने मुझे संभवत: सबसे अच्छा उपहार दिया है। मेरे कांग्रेस परिवार को, उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’ कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब शिवकुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गयी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकDK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव