लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: यूपी के बाद कर्नाटक में कमल खिलाएंगे प्रधान!, प्रभारी नियुक्त, ये होंगे सह प्रभारी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 19:57 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है।उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। असम और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के प्रभारी थे।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए पार्टी के सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। पार्टी के मंझे हुए संगठनकर्ता प्रधान को पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव समेत अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है।

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से अपनी सत्ता बरकरार रखी थी। मांडविया भी अपने गृह राज्य गुजरात में अनुभवी संगठनकर्ता रहे हैं। पूर्व भाजपा महासचिव प्रधान ने 2013 में कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई थी। वह 2015 और 2018 में क्रमश: असम और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी के प्रभारी थे।

भाजपा की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।

कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है, जहां भाजपा की सरकार है। पार्टी ने जुलाई 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के स्थान पर बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाकर नेतृत्व में परिवर्तन किया था। भले ही येदियुरप्पा सत्ता में नहीं हैं, लेकिन उनके कद और बोम्मई के अपेक्षाकृत कम सुर्खियों में रहने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का प्रभाव अब भी व्याप्त है। उन्हें हाल में पार्टी के शीर्ष संगठन निकाय-संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकउत्तर प्रदेशBJPजेपी नड्डामनसुख मंडावियाबीएस येदियुरप्पाधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे