कर्नाटक EXIT POLL: चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, कांग्रेस हो जाएगी सत्ता से बाहर
By स्वाति सिंह | Updated: May 12, 2018 20:39 IST2018-05-12T20:26:12+5:302018-05-12T20:39:19+5:30
Karnataka Exit Polls 2018: 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Karnataka exit poll results as per News 24 Chanakya
बेंगलुरु, 12 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के 224 सीटों के लिए आज मतदान हुए हैं। मतदान के बाद से ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि राज्य में कुल 4. 96 करोड़ मतदाता हैं। 2013 में कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में गए थे, बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक EXIT POLL: रिपब्लिक टीवी-जन की बात का सर्वे, चला मोदी का जादू, बीजेपी पड़ी कांग्रेस पर भारी
चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक यहां बीजेपी को 120 सीटें मिल सकती हैं, वही कांग्रेस की झोली में 73 सीटें आने की उम्मीद है। इसके अलावा जेडीएस को 26 तो अन्य को 3 सीट मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव EXIT POLL: इंडिया टुडे का सर्वे, कांग्रेस को 118 सीटें, बीजेपी को करारी हार
कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस , भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के जदएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद जतायी जा रही है। कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ 2600 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें से 2400 से अधिक पुरूष और 200 से अधिक महिला उम्मीदवार हैं। कुल 5,06,90,538 मतदाता हैं जिसमें से 2,56,75,579 पुरूष मतदाता और 2,50,09,904 महिला मतदाता और 5,055 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।