लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: एबीवीपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज, मुस्लिमों के टुकड़े-टुकड़े करने का किया था आह्वान

By विशाल कुमार | Updated: March 1, 2022 12:55 IST

वायरल हो रहे एक वीडियो में एबीवीपी नेता पूजा वीरशेट्टी कहती हैं कि अगर आप पानी मांगेंगे तो हम भारतीय आपको जूस देंगे। दूध चाहिए तो हम दही देंगे। लेकिन, अगर भारत में आप चाहते हैं कि हर कोई हिजाब पहने, तो हम शिवाजी की तलवार लेकर आपके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएबीवीपी नेता पूजा वीरशेट्टी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को कथित रूप से धमकी दे रही थीं।तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए विजयपुरा जिला पुलिस की आलोचना की गई थी। 

बेंगलुरु: पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को कथित रूप से धमकी देने के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वायरल हो रहे एक वीडियो में एबीवीपी नेता पूजा वीरशेट्टी कहती हैं कि अगर आप पानी मांगेंगे तो हम भारतीय आपको जूस देंगे। दूध चाहिए तो हम दही देंगे। लेकिन, अगर भारत में आप चाहते हैं कि हर कोई हिजाब पहने, तो हम शिवाजी की तलवार लेकर आपके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। हमारा देश भगवा है। हमें खुशी है कि (बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष हिंदू हत्याकांड में) सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन यह काफी नहीं है... अगर आप (सरकार) ऐसा नहीं कर सकते तो हमें 24 घंटे का समय दें।

वह जिन छह लड़कियों का जिक्र कर रही थीं, वे उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राएं हैं, जिन्होंने हिजाब पहनने के लिए कॉलेज से मना करने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया है।

कथित तौर पर भाषण 23 फरवरी को विजयपुरा में दिया गया था। वीरशेट्टी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए विजयपुरा जिला पुलिस की आलोचना की गई थी। 

आखिरकार रविवार को एबीवीपी नेता के खिलाफ जिले के गोलगुंबज थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295(ए), 505(2) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादPoliceBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव