लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: PM Modi टेस्ट करेंगे करीमनगर की मशहूर शेफ डी यदम्मा के हाथों से बना 25-30 तेलंगाना भोजन, ये खाने होंगे मेनू में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 16:33 IST

आपको बता दें कि पीएम मोदी दो और तीन जुलाई को आयोजित होने वाली भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान उन्हें रीमनगर की जी यदम्मा की बनाई हुई भोजन परोसी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरीमनगर की जी यदम्मा की बनाई हुई भोजन पीएम मोदी टेस्ट करने वाले है। इस बात से रीमनगर की जी यदम्मा बहुत खुश है और वे पीएम के लिए अच्छे से खाना बनाएंगी।उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के लिए करीब 25-30 भोजन तैयार करेंगी।

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में दो और तीन जुलाई को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान उन्हें तेलंगाना के विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाने की उम्मीद है। इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। 

रीमनगर की डी यदम्मा बनाएंगी पीएम मोदी के लिए भोजन

राज्य के भाजपा नेताओं ने बैठक में हिस्सा लेने वाले अति-विशिष्ट लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के लिए करीमनगर की डी यदम्मा को चुना है। उन्हें यहां हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में आयोजित होने वाली बैठक में नेताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदम्मा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि वह देश के प्रधानमंत्री के लिए भोजन बनाएंगी। 

क्या कहा रीमनगर की डी यदम्मा ने

इस बात से खुस यदम्मा ने कहा, ‘‘मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मोदी सर मेरे द्वारा तैयार किए गए भोजन का स्वाद लेने जा रहे हैं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मोदी सर हमारे तेलंगाना के व्यंजनों को पसंद करें।’’ 

1 जुलाई को ही यदम्मा को होटल चले जाना होगा

यदम्मा ने कहा कि उन्हें तीन जुलाई को भोजन बनाने के लिए कहा गया है, जिसके लिए उन्हें एक जुलाई को होटल में आना होगा। इस पर बोलते हुए यदम्मा के बेटे जी वेंकटेश्वर ने कहा कि उनकी मां को भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख बंदी संजय कुमार ने कहा था कि मोदी यहां अपने प्रवास के दौरान तेलंगाना के कुछ व्यंजनों का स्वाद लेना चाहेंगे। इसलिए उनकी मां को इसके लिए चुना जा रहा है। 

25-30 भोजन तैयार करेंगी यदम्मा 

यदम्मा गंगावेल्ली-ममिदकाया पाप्पू, मुड्डा पाप्पू, सर्व पिंडी, सक्किनाल, बेंदाकाया फ्राई, बूरेलु और बेलम परमानम (मिठाई) जैसे तेलंगाना के लगभग 25-30 व्यंजन तैयार करेंगी। आपको बता दें कि यदम्मा पिछले तीन दशक से तेलंगाना के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने के व्यवसाय से जुड़ी हुईं हैं, जिसमें उनके बेटे जी वेंकटेश्वर उनकी मदद करते हैं।  

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहैदराबादतेलंगानाभोजनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है