कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अंदाज में सेना के शौर्य को किया याद, जानें ट्वीट कर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 26, 2022 10:22 AM2022-07-26T10:22:22+5:302022-07-26T10:22:22+5:30

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के शौर्य को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि ये दिन सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक है।

Kargil Vijay Diwas: President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi remembered the bravery of army | कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अंदाज में सेना के शौर्य को किया याद, जानें ट्वीट कर क्या कहा

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अंदाज में सेना के शौर्य को किया याद, जानें ट्वीट कर क्या कहा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि ‘करगिल विजय दिवस’ सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता का प्रतीक है और लोग भारत माता की रक्षा करने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले वीर जवानों के हमेशा ऋणी रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर मातृभूमि की रक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले देश के वीर सपूतों को नमन किया।

भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का एलान किया था। करगिल युद्ध में देश से 500 से अधिक जवान शहीद हुए थे। 

भारत की जीत को याद करने लिए 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा करने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी इन शहीदों और उनके परिजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिंद।’’ 

वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘करगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!’’ 

Web Title: Kargil Vijay Diwas: President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi remembered the bravery of army

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे