कानपुर: SP सिटी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, ICU में भर्ती, हालत गंभीर
By धीरज पाल | Published: September 5, 2018 11:50 AM2018-09-05T11:50:52+5:302018-09-05T11:50:52+5:30
Kanpur sp city surendra kumar Tried to suicide admitted in hospital updates: उत्तर प्रदेश के कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। एसपी सुरेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती करागाय गया है। ताजा खबरों के मुताबिक सुरेंद्र कुमार दास की हालात गंभीर बताई जा रही है।
नई दिल्ली, 05 सितंबर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। एसपी सुरेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती करागाय गया है। ताजा खबरों के मुताबिक सुरेंद्र कुमार दास की हालात गंभीर बताई जा रही है। सुरेंद्र कुमार के खुदकुशी करने के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह 2014 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं जो कानुपर नगर में तैनात थे।
Kanpur: City SP Surendra Kumar Das has been admitted in ICU under critical condition. Hospital sources have confirmed traces of poison in his body. pic.twitter.com/3AYfTxTSvL
— ANI UP (@ANINewsUP) September 5, 2018
दैनिक जागरण के मुताबकि सुरेंद्र कुमार ने आज तड़के सुबह जहर खा लिया। अचानक से तबियत बिगड़ने पर स्टाफ ड्यूटी ने अधिकारियों को सुचना देकर उर्सला में भर्ती कराया। इसकी सूचना प्राप्त होते ही कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल का रूख किया। बता दें कि सुरेंद्र कुमार को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुरेंद्र कुमार दास की खुदकुशी को लेकर एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि इसकी सुचना हमें सुबह 4 बजे प्राप्त हुई कि अचानक से सुरेंद्र दास की तबियत खराब हो गई है। हमें मेडिकल रिपोट्स का इंताजर है। उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से अपने परिवारिक कलह को लेकर परेशान थे।
We got information around 4 in the morning today. His health deteriorated suddenly. Medical reports awaited. He was tensed since last few days due to various family matters: SSP Sanjiv Suman on City SP Surendra Kumar Das admitted to hospital. #Kanpurpic.twitter.com/nOqtrnceHI
— ANI UP (@ANINewsUP) September 5, 2018
एसपी सुरेंद्र कुमार की तबियत का जायजा ADG अविनाश चंद्र, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा समेत कई अधिकारी लेनें पहुंचे। इसके अलावा उनका परिवार मौजूद रहा। एसपी सुरेंद्र कुमार के खुदकुशी करने के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी वाली रात को पारिवारिक कलह को लेकर काफी परेशान थे। सुबह उल्टी होने पर उन्हें उर्सला अस्पताल में ले गए।