लाइव न्यूज़ :

पीयूष जैन ने स्वीकारा बरामद नकदी बिना GST के माल की बिक्री से जुड़ी, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 18:20 IST

पीयूष जैन के विभिन्न परिसरों में हाल में मारे गए छापे के दौरान 23 किलो सोना और  600 किलोग्राम सेंडलवुड समेत 194.45 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई थी

Open in App
ठळक मुद्दे23 किलो सोना, 600 किलो सेंडलवुड और 194.45 करोड़ की नकदी हुई थी बरामदपुलिस ने बीते रविवार को किया था पीयूष जैन को गिरफ्तार

कानपुर: जिले में छापे के दौरान 150 करोड़ रुपए की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए कानपुर के व्यवसाई पीयूष जैन को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। सोमवार को कानपुर कोर्ट में सुनवाई के बाद भारत सरकार के विशेष लोक प्रॉसीक्वयूटर अमरीश टंडन ने बताया कि जैन को कोर्ट द्वारा जीएसटी की धारा 132 में जेल भेजा जा रहा है। 

वहीं जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए ये बताया कि पीयूष जैन ने स्वीकार किया है कि रिहायशी परिसर से बरामद नकदी बिना जीएसटी के माल की बिक्री से जुड़ी है। आपको बता दें कि बीते रविवार को कानपुर जिले में छापे के दौरान 150 करोड़ रुपए की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए कानपुर के व्यवसाई पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

पीयूष जैन के विभिन्न परिसरों में हाल में मारे गए छापे के दौरान 23 किलो सोना और  600 किलोग्राम सेंडलवुड समेत 194.45 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद की गई थी। बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

ज्ञातव्य है कि पिछले बृहस्पतिवार को कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों में चल रही छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी की बरामद की गई थी।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया था कि कारोबारी के यहां से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), आयकर विभाग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खुफिया इकाई ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

टॅग्स :कानपुरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग