कन्हैया कुमार पर 3.50 लाख की बढ़त बनाने के बाद गरजे गिरिराज, किया ट्वीट- मोदी है तो मुमकिन है
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 12:06 IST2019-05-23T12:06:49+5:302019-05-23T12:06:49+5:30
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बढ़त बनाने के बाद ट्वीट कर लिखा, "वंशवाद, क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। सबका साथ सबका विकास।

बिहार के लेनिनग्राद' व 'लिटिल मस्को' जैसे नामों से जाने जाना वाले बेगूसराय को इस चुनाव में देश की 'हॉट' सीटों में से एक माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बढ़त बनाने के बाद ट्वीट कर लिखा, "वंशवाद, क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। सबका साथ सबका विकास। मोदी है तो मुमकिन है।"
'बिहार के लेनिनग्राद' व 'लिटिल मस्को' जैसे नामों से जाने जाना वाले बेगूसराय को इस चुनाव में देश की 'हॉट' सीटों में से एक माना जा रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वामपंथी दलों के साझा उम्मीदवार के तौर पर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने शीर्ष फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अपना दांव खेला था।
राजद ने अपने पुराने उम्मीदवार तनवीर हसन को एक बार फिर चुनावी मैदान में इस हॉट सीट पर उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया था।
वंशवाद,क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया।
— Chowkidar Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 23, 2019
सबका साथ सबका विकास ..मोदी है तो मुमकिन है।@ANI@ZeeNewsHindi@aajtak@indiatvnews@News18Bihar@ZeeNewsBihar@abpnewstv@republic
Leading with 102315 votes pic.twitter.com/fMzKjGeliR
— Chowkidar Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 23, 2019
बेगूसराय में बीजेपी काफी आगे
इस लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय लेाकसभा सीट देशभर में चर्चित सीट रही है। मतगणना के दिन गुरुवार को बेगूसराय सीट पर शुरुआती रुझान में एनडीए के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वामपंथी दलों के साझा प्रत्याशी कन्हैया कुमार से 3.50 लाख से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है। इधर, बढ़त बनाने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि देश की जनता ने छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को सिरे से नकार दिया।