लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार का मोदी सरकार पर हमला, कहा-राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं

By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2020 11:07 IST

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे। कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया ने कहा कि कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है। ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय (LNMU) छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक झा ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए कहा कि देशद्रोही के आने से यह पावन मंच अपवित्र हो गया था।

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजद्रोह के आरोप ‘‘प्रसाद की तरह नि:शुल्क’’ बांटे जा रहे हैं, हालांकि आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे। कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था। उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन’ यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं...कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है।

यह तब है जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया जिस पर अब तक यह आरोप नहीं लगाया गया है।’’  

बता दें कि बिहार में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ वाम दल के नेता कन्हैया कुमार जन-गण-मण यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से कन्हैया पूरे प्रदेश के लोगों के बीच केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसी यात्रा के क्रम में कन्हैया कुमार 4 फरवरी को दरभंगा पहुंचे थे। यहां ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के राज मैदान में छात्रों को मंच से संबोधित किया था। 

इस कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद LNMU के छात्र संघ के अध्यक्ष ने गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करने का दावा किया। ABVP के सभी छात्र-छात्राओं ने पहले मंच पर झाड़ू लगाकर उसे साफ़ किया, फिर मंच को पानी से धोया। इसके बाद गंगा जल और फूल छिड़क कर मंच को शुद्ध किया।  इस बीच छात्रों द्वारा मंत्रोच्‍चारण भी किया गया. बाद में सभी छात्रों ने कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की और वंदे मातरम का नारा भी लगाया। 

CAA और NRC के विरोध में दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय के राज मैदान में 'जन गण मन यात्रा' के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया था। ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय (LNMU) छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक झा ने कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए कहा कि देशद्रोही के आने से यह पावन मंच अपवित्र हो गया था, जिसे आज मंत्रोच्चारण के साथ गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया गया है।  उन्होंने कहा कि मिथिला की इस पावन भूमि में बने इस मंच से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसे महान नेता सहित देश के कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया है। 

इसके अलावा, शुक्रवार को कटिहार से सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जनसभा कर वापस लौट रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहीद चौक के पास छात्र नेताओं ने कन्हैया की गाड़ी पर जूते-चप्पल फेंके। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसी तरह कन्हैया काफिले को बाहर निकाला। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी