लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में अमित शाह की रैली से पहले पूछे ये 5 सवाल, कहा- जनता को जवाब चाहिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2019 21:06 IST

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार का मुकाबला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। कन्हैया सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे।बेगूसराय लोकसभा सीट में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और बिहार के बेगूसराय सीट से उम्मीदवार  कन्हैया कुमार लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वो लगातार बीजेपी का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान कन्हैया कुमार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। 

कन्हैया कुमार अमित शाह से पांच सवाल के जवाब मांगे हैं। ट्वीट करते हु उन्होंने लिखा है, ''उम्मीद है भाजपा अध्यक्ष बेगूसराय की जनता को सिर्फ़ जुमले गिराकर निराश नहीं करेंगे और इन सवालों का जवाब ज़रूर देंगे।''

कन्हैया कुमार ने लिखा है 24 अप्रैल को अमित शाह बेगूसराय आ रहे हैं। जनता अमित शाह ये पांच सवालों का जवाब जानना चाहती है? 

क्या हैं वो पांच सवाल? 

1- जब देश में बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उद्योग-धंधों में भारी मंदी दिख रही है, तब आपके बेटे की कंपनी का राजस्व मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के एक साल के भीतर 50 हजार रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये कैसे हो गया? जय शाह ने कौन-सी तरकीब अपनाकर अपनी आय में 16,000 गुना बढ़ोतरी कर ली?

2. अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक, जिसके आप डायरेक्टर थे, उसमें नोटबंदी के बाद केवल पांच दिन में 745 करोड़ रुपये कैसे जमा हो गए?

3. नोटबंदी के बाद देश के कई हिस्सों में बीजेपी के 600 से ज्यादा आलीशान ऑफिस कैसे बने?

4. क्या आपकी पार्टी मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने वाली प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करने के लिए भारत की जनता से माफी मांगेगी?

5. क्या आपकी पार्टी जज लोया की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने के पक्ष में है? उम्मीद है बीजेपी अध्यक्ष बेगूसराय की जनता को सिर्फ जुमले गिराकर निराश नहीं करेंगे और ऊपर लिखे सवालों का जवाब जरूर देंगे।

कन्हैया कुमार बनाम  गिरिराज सिंह

लोकसभा चुनाव 2019 में कन्हैया कुमार भाकपा के टिकट पर बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2016 में जेएनयू में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगने के बाद उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। बेगूसराय में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह और राजद के उम्मीदवार तनवीर हसन चुनाव लड़ रहे हैं।

कन्हैया कुमार ने बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर्चा भर दिया है। इस मौके पर बेगूसराय पहुंचने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड, गुजरात से विधायक एवं दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद आदि शामिल रहे। कन्हैया कुमार इस बार लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में अपना डेब्यू कर रहे हैं। 

बिहार में सातों चरण में मतदान 

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में पहला चरण 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई तथा सातवां चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।  

टॅग्स :कन्हैया कुमारबेगूसरायअमित शाहबिहार लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव