पोलिंग बूथ पर कन्हैया ने विरोधियों पर साधा निशाना,'बेगूसराय को बदनाम करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी'
By पल्लवी कुमारी | Published: April 29, 2019 10:49 AM2019-04-29T10:49:15+5:302019-04-29T10:51:14+5:30
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में सबकी नजरें बिहार की हाई-प्रोफाइल बन चुकी सीट बेगूसराय लोकसभा सीट पर है। यहां सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार, बीजेपी के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन चुनावी मैदान में हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने चौथे चरण में आज (29 अप्रैल) को मतदना किया। चौथे चरण में सबकी नजरें बिहार की हाई-प्रोफाइल बन चुकी सीट बेगूसराय लोकसभा सीट पर है। यहां सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार, बीजेपी के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन चुनावी मैदान में हैं। कन्हैया कुमार इस बार लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
कन्हैया कुमार ने वोटिंग करने बाद सोमवार ( 29 अप्रैल) को मीडिया से बात करते हुए कहा, बेगूसराय को बदनाम करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। कन्हैया कुमार का ये निशाना सीधे तौर पर अपने विरोधी गिरिराज सिंह पर साधा है।
#Bihar: CPI candidate from Begusarai, Kanhaiya Kumar arrives to cast his vote at a polling centre in the city, says, "Begusarai ko badnam karne wali takton ko Begusarai mein muh ki khani padegi." He is contesting against BJP leader Giriraj Singh in Begusarai. pic.twitter.com/N6wWqT0J3j
— ANI (@ANI) April 29, 2019
वोट देने के बाद कन्हैया कुमार ने मीडिया के लिए भी पोज दिए।
वोट देने के बाद कन्हैया कुमार ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ''वोट डालना आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। अगर आप राजनीति में दिलचस्पी नहीं लेंगे तो नेताओं की भी आपके बुनियादी सवालों में दिलचस्पी नहीं रहेगी। वोट ज़रूर दीजिए क्योंकि देश की दशा-दिशा तय करने वाला यह अधिकार हमें बड़े संघर्षों की बदौलत हासिल हुआ है।''#Bihar: CPI candidate from Begusarai, Kanhaiya Kumar after casting his vote at a polling centre in Begusarai. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/zL57N8dUDB
— ANI (@ANI) April 29, 2019
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।वोट डालना आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। अगर आप राजनीति में दिलचस्पी नहीं लेंगे तो नेताओं की भी आपके बुनियादी सवालों में दिलचस्पी नहीं रहेगी। वोट ज़रूर दीजिए क्योंकि देश की दशा-दिशा तय करने वाला यह अधिकार हमें बड़े संघर्षों की बदौलत हासिल हुआ है। 🙏 pic.twitter.com/C97PfF9e72
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) April 29, 2019