लाइव न्यूज़ :

मानहानि केस में असम की अदालत ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया तलब, मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने दायर किया था मुकदमा

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2022 14:44 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान बाजार दरों से ऊपर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को अनुबंध दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने 29 सितंबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया तलब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप असम के सीएम पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोपसीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया पर दायर किया है मानहानि का मुकदमा

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दायर मानहानि मामले में कामरूप की सीजेएम अदालत ने 29 सितंबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तलब किया है। बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि असम सरकार ने 2020 में कोविड -19 महामारी के दौरान बाजार दरों से ऊपर पीपीई किट की आपूर्ति करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की फर्मों और बेटे के बिजनेस पार्टनर को अनुबंध दिया था।

गौरतलब है कि जून माह के पहले सप्ताह में मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पीपीई किट को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सिसौदिया ने 4 जून को मीडिया के सामने कहा था कि असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने साल 2020 में अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट के लिए सरकार के आदेश दिए, जब वह तत्कालीन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि एक निर्वाचित सीएम ने इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है, क्या बीजेपी उन्हें सलाखों के पीछे रखेगी? 

वहीं मनीष सिसोदिया के इस आरोप का जवाब असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर दिया। उन्होंने लिखा था, ऐसे समय में जब पूरा देश 100 से अधिक वर्षों में सबसे भीषण महामारी का सामना कर रहा था, असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट हो, मेरी पत्नी ने आगे आने और जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 मुफ्त दान करने का साहस किया। उसने एक पैसा भी नहीं लिया।

सरमा ने आगे लिखा था, आपने (मनीष सिसोदिया) उस समय बिल्कुल अलग पक्ष दिखाया था। आपने दिल्ली में फंसे असम के लोगों की मदद के लिए मेरे कई कॉल्स को ठुकरा दिया। मैं एक उदाहरण कभी नहीं भूल सकता जब मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से एक असमिया कोविड पीड़ित का शव लेने के लिए सिर्फ 7 दिन इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को लताड़ते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, उपदेश देना बंद करो और मैं जल्द ही आपको गुवाहाटी में देखूंगा क्योंकि आप आपराधिक मानहानि का सामना करेंगे।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअसमकोर्टहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी