लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: CM योगी आदित्यनाथ से मिली पत्नी, हत्यारों की फांसी मांगी

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2019 13:23 IST

हिंदू समाज पार्टी के नेता तिवारी (45) की शुक्रवार को लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। तिवारी की पत्नी ने मुफ्ती काजमी और अनवारुल हक पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकमलेश तिवारी की पत्नी और बेटे ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पत्नी किरण तिवारी ने अपने पति के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी और बेटे ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने अपने पति के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की है। किरण तिवारी ने कहा कि सीएम योगी ने हमें आश्वासन दिया कि हमे न्याय मिलेगा। हमने हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि उन्हें सजा मिलेगी। इस दौरान कमलेश तिवारी की मां, पत्नी और उनके बेटे मौजूद थे। 

महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कमलेश तिवारी की हत्या के सिलसिले में शनिवार को मोमिनपुर इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एटीएस के अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरागों के आधार पर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान सैयद आसिम अली (29) के रूप में हुई है। वह शहर में हार्डवेयर का कारोबार करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अली ने पूर्व में तिवारी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया था और यूट्यूब वीडियो में उन्हें 'चेतावनी' भी दी थी। 

बता दें कि हिंदू समाज पार्टी के नेता तिवारी (45) की शुक्रवार को लखनऊ में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने सूरत जिले के तीन निवासियों समेत कुल पांच लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को हुई इस हत्या के सिलसिले में बिजनौर निवासी आरोपियों मुफ्ती नईम काजमी और मौलाना अनवारुल हक के साथ—साथ गुजरात में सूरत निवासियों फैजान यूनुस, मोहसिन शेख और राशिद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तिवारी की पत्नी ने मुफ्ती काजमी और अनवारुल हक पर हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। लेकिन तिवासी की मां कुसुमा तिवारी का आरोप है कि भाजपा के एक स्थानीय नेता ने गांव में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर उनके बेटे की हत्या करायी है।

इस बीच, पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्याकांड के आतंकवादी घटना होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मामले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया गया है।

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया