लाइव न्यूज़ :

मप्र के हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव को लेकर दर्ज नहीं हो सका कमलनाथ का बयान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:15 IST

Open in App

इंदौर, दो जून मध्य प्रदेश में करीब डेढ़ साल पहले सामने आए कुख्यात हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जारी नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान बुधवार को दर्ज नहीं हुआ।

कमलनाथ के एक सहयोगी के मुताबिक वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोपाल से बाहर होने के कारण एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज नहीं करा सके।

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "कमलनाथ की ओर से एसआईटी को लिखित सूचना दी जा चुकी है कि वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को दिल्ली में रहने के चलते बयान नहीं दर्ज करा सकेंगे।"

एसआईटी में शामिल एक आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कमलनाथ के भोपाल में बुधवार को उपलब्ध नहीं होने के चलते हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव को लेकर उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका। अधिकारी ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए फिलहाल कमलनाथ को कोई नयी तारीख नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि एसआईटी ने कमलनाथ को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत पिछले हफ्ते नोटिस भेजा था। इसमें कहा गया था कि वह दो जून (बुधवार) को दोपहर 12:30 बजे भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास में उपस्थित रहें और एसआईटी के एक निरीक्षक को बयान दर्ज कराते हुए पेन ड्राइव या सीडी का "अत्यंत महत्वपूर्ण सबूत" सौंपें।

एसआईटी के नोटिस के मुताबिक कमलनाथ ने 21 मई को एक ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में कथित रूप से कहा था कि हनी ट्रैप प्रकरण की पेन ड्राइव उनके पास है।

इस नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कमलनाथ ने रविवार को मीडिया से कहा था, "(हनी ट्रैप कांड की) यह पेन ड्राइव मेरे पास कहां है? यह तो आपमें (पत्रकारों) से बहुत लोगों के पास है। यह पेन ड्राइव तो पूरे प्रदेश में घूम रही है।"

गौरतलब है कि हनी ट्रैप गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय मध्य प्रदेश में कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार थी। फिलहाल शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा राज्य की सत्ता में है।

पुलिस ने हनी ट्रैप मामले में इंदौर की एक स्थानीय अदालत में 16 दिसंबर 2019 को पेश आरोप पत्र में कहा था कि यह संगठित गिरोह मानव तस्करी के जरिये भोपाल लायी गयी युवतियों के इस्तेमाल से धनवान लोगों और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों को अपने जाल में फांसता था। फिर खुफिया कैमरे से बनाये गये वीडियो, सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट आदि आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू