दिल्ली में कांग्रेस की हार पर बोले MP सीएम कमलनाथ, 'ये तो हमें पहले से ही पता था, लेकिन लंबी-लंबी बातें करने वाले बीजेपी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 12:40 IST2020-02-11T12:40:27+5:302020-02-11T12:40:27+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Kamal Nath on Congress in Delhi Election Results We were already aware of it what happened to BJP | दिल्ली में कांग्रेस की हार पर बोले MP सीएम कमलनाथ, 'ये तो हमें पहले से ही पता था, लेकिन लंबी-लंबी बातें करने वाले बीजेपी...'

दिल्ली में कांग्रेस की हार पर बोले MP सीएम कमलनाथ, 'ये तो हमें पहले से ही पता था, लेकिन लंबी-लंबी बातें करने वाले बीजेपी...'

Highlightsप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर 4,300 मतों से आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे, भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने के साथ ही हर सीट पर रुझान आने लगे हैं। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में आप 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 12 से 15 सीटों पर आगे-पीछे हो रही है। कांग्रेस जीरो पर है। दिल्ली में कांग्रेस का खाता न खुलने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ''ये तो हम पहले से ही जानते थे, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा का क्या परिणाम हुआ? जो इतनी लम्बी-लम्बी बातें करते हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है। निर्वाचन आयोग के आकड़ों से यह जानकारी मिली है। प्रारंभिक रुझान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव द्विदलीय हैं और कांग्रेस कहीं दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही। 8 फरवरी को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी।

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे, भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे है। (12 बजकर 37 मिनट तक)

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Web Title: Kamal Nath on Congress in Delhi Election Results We were already aware of it what happened to BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे