लाइव न्यूज़ :

किताब मामले में कलराज मिश्र का कड़ी कार्रवाई का निर्देश

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:07 IST

Open in App

जयपुर, पांच जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपनी जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल बुक के विपणन को लेकर उठे विवाद का संज्ञान लेते हुए सोमवार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस किताब के प्रकाशक द्वारा कुछ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 19 पुस्तकों के बिल दिये जाने पर विवाद हो गया था।

एक बयान के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में एक जुलाई को लोकर्पित पुस्तक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ के विक्रय के संबंध में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेते हुए इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने सचिव को इस घटना से संबंधित लोगों का स्पष्टीकरण लेकर दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मिश्र की जीवनी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का विमोचन बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने किया। इस कार्यक्रम में राज्य के 27 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भाग लिया था। पुस्तक के प्रकाशक ने किताबें कुलपतियों के वाहनों में रखकर बिल एक लिफाफे में रखकर वाहनों के चालकों को थमा दिये थे। जब कुलपति अपने अपने घर और कार्यालय पहुंचे तब उन्हें पता चला कि पुस्तक की कापियों के बिल का भुगतान प्रकाशक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप को किया जाना है।

रविवार को जब मामला सामने आया तो राजभवन की ओर से दिये गये स्पष्टीकरण में बताया गया कि पुस्तक के विपणन और और किसी व्यवसायिक गतिविधियों में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है।

दूसरी ओर बायोग्राफी के प्रकाशक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के सहयोगी डी के टकनेट ने बताया कि पुस्तकें कुलपतियों के आदेशानुसार दी गई थी। उन्होंने पुस्तकों की मांग की थी और हमने उन्हें बिल के साथ पुस्तकें दी। वहीं कुछ कुलपतियों ने नाम ना बताने की शर्त पर इस दावे का खंडन किये जाने पर विरोधाभास हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत