लाइव न्यूज़ :

kalkaji seat 2025: सीएम आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश विधूड़ी और अलका लांबा, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2025 14:23 IST

kalkaji seat Delhi Assembly Elections 2025: नयी दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देkalkaji seat Delhi Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।kalkaji seat Delhi Assembly Elections 2025: 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में होने की संभावना है।kalkaji seat Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। 

Delhi Assembly Elections 2025: पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा नई दिल्ली में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुकाबला करेंगे। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कालकाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भगवा पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत को भी टिकट दिया गया है। जो कुछ दिन पहले आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। अब आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा हैं। पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप की उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं।

पार्टी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों-दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को क्रमशः करोल बाग और जनकपुरी से, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और आप के पूर्व नेता कैलाश गहलोत को बिजवासन से टिकट दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।

 

कांग्रेस ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से अलका लांबा के नाम को स्वीकृति प्रदान की।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी।

मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

उसने नयी दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे