लाइव न्यूज़ :

MP Taza Khabar: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दो बजे बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, जेपी नड्डा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

By हरीश गुप्ता | Updated: March 11, 2020 11:33 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया आज (11 मार्च) दो बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं।ज्योतिरादित्य ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनसे साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (11 मार्च) दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। कहा गया है कि पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को साइडलाइन कर दिया था, जिसके चलते वह पार्टी से बेहद नाराज थे। उन्होंने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उनसे साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। यह प्रेस कॉफ्रेंस दोपहर दो बजे की जाएगी, जिसमें जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी में शामिल किया जाएगा। इससे पहले कहा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया साढ़े 12 बजे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक संकट गहरा गया। कमलनाथ सरकार अल्पमत में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में केवल 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक अता-पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।इधर, मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच वहां के कांग्रेस विधायकों के बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि ये विधायक विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे। पार्टी के 80 से अधिक विधायक जयपुर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। इसके मद्देजनर कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला जा रही है। उन्हें वहां शहर के बाहर एक रिजोर्ट में ठहराया जाना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डामध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव