लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई BJP को सत्ता से बेदखल करने की ये बड़ी रणनीति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2018 05:28 IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान में अग्रणी रहे सिंधिया ने कहा कि राज्य में ‘बदलाव की आकांक्षा’ है. उन्होंने कहा,‘अपने अभियान के दौरान मैंने मध्य प्रदेश के 115 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया. वहां बदलाव की आकांक्षा है.’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार (9 दिसंबर) कहा कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में गुटबाजी ‘बीते समय की चीज’ है और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए राज्य के समूचे पार्टी नेतृत्व ने ‘एकजुट मोर्चे’ की तरह काम किया.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान में अग्रणी रहे सिंधिया ने कहा कि राज्य में ‘बदलाव की आकांक्षा’ है. उन्होंने कहा,‘अपने अभियान के दौरान मैंने मध्य प्रदेश के 115 निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया. वहां बदलाव की आकांक्षा है.’ कुछ एक्जिट पोल (चुनाव बाद सव्रेक्षणों) में राज्य में 15 साल के वनवास के बाद सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आने का अनुमान जताया गया है.

यह पूछे जाने पर कि यदि कांग्रेस जीतती है तो क्या वह खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार मानते हैं, सिंधिया ने कहा कि वह परिकल्पित सवालों का जवाब नहीं देना चाहते. गुना से सांसद सिंधिया ने कहा कि उन्होंने लगातार कहा है कि समूची कांग्रेस का लक्ष्य मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना रहा है.उन्होंने कहा, ‘‘एक बार लक्ष्य हासिल हो जाने पर (मुख्यमंत्री के बारे में) अगले कदम को लेकर फैसला करना पार्टी नेतृत्व का काम है.’’    

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की जीत की स्थिति में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री का चयन कुछ वरिष्ठ नेताओं को निराश कर सकता है, सिंधिया ने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं. सबको यह समझना चाहिए कि हमें अपने विगत से सीखना है. पूर्व में हम पार्टी के भीतर गुटबाजी का सामना कर चुके हैं. 

हालांकि, वह समय गुजर चुका है.’’उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समूचे चुनाव में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समूची पार्टी मशीनरी ने ‘‘एकजुट मोर्चे’’ की तरह काम किया है. सिंधिया ने कहा, ‘‘इस बार हमारी शक्ति हमारे अभियान की एकता में रही है और यह आगे भी रहेगी.’’

यह पूछने पर कि क्या कांग्रेस गुटबाजी का मुकाबला करने में सक्षम है, सिंधिया ने इसका जवाब ‘हां’ में दिया और कहा कि पार्टी में गुटबाजी पूरी तरह ‘गैर मुद्दा’है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने स्वीकार किया है कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में हमारे भाजपा को टक्कर न दे पाने का एक कारण यह था कि हम अच्छी तरह मिलकर काम नहीं कर रहे थे, लेकिन अब यह गुजरे समय की बात है.’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य नेतृत्व ने एकजुट कांग्रेस के रूप में काम किया है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव