मध्य प्रदेशः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, कहा- नहीं हुई पूर्ण कर्जमाफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 11:24 IST2019-10-11T11:24:41+5:302019-10-11T11:24:41+5:30

सिंधिया के इस बयान से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया और बीजेपी को हमला करने का एक और मौका मिल गया है। पिछले दिनों भी सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को आत्मवलोकन करने की नसीहत दी थी।

Jyotiraditya Scindia, Congress, in Bhind, MP: The farm loan waiver of farmers has not been done in totality | मध्य प्रदेशः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, कहा- नहीं हुई पूर्ण कर्जमाफी

मध्य प्रदेशः ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, कहा- नहीं हुई पूर्ण कर्जमाफी

Highlightsगुरुवार को भिंड पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैंसिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर किसानों से किए गए वादे को पूरा ना करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को भिंड पहुंचे सिंधिया ने कहा कि किसानों के सिर्फ 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ हुए हैं जबकि वचन पत्र में दो लाख तक का कर्ज माफ होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। 

सिंधिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो अन्नदाताओं के साथ कंधा मिलाकर खड़ी रहे। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति बीघे के हिसाब से 8-30 हजार रुपये तक का मुआवजा मिलना चाहिए। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात भी की है।

सिंधिया के इस बयान से सियासी गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया और बीजेपी को हमला करने का एक और मौका मिल गया है। पिछले दिनों भी सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को आत्मवलोकन करने की नसीहत दी थी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है। पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है।

गौरतलब है कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

Web Title: Jyotiraditya Scindia, Congress, in Bhind, MP: The farm loan waiver of farmers has not been done in totality

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे