झारखंड: विधायक ने कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब, JVM ने पार्टी से किया निष्कासित

By भाषा | Published: February 7, 2020 06:39 AM2020-02-07T06:39:41+5:302020-02-07T06:39:41+5:30

झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अभय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

JVM expels another MLA Pradeep Yadav from the party | झारखंड: विधायक ने कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब, JVM ने पार्टी से किया निष्कासित

झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी। (एएनआई फाइल फोटो)

Highlightsबाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गोड्डा में पोड़ैयाहाट से अपने विधायक प्रदीप यादव को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इससे पहले पार्टी ने 21 जनवरी को मांडर क्षेत्र से विधायक बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित किया था।

बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में गोड्डा में पोड़ैयाहाट से अपने विधायक प्रदीप यादव को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

इससे पहले पार्टी ने 21 जनवरी को मांडर क्षेत्र से विधायक बंधू तिर्की को पार्टी से निष्कासित किया था।

झारखंड विकास मोर्चा के प्रधान केन्द्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अभय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यादव को पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप में दो दिन पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जिसे देखते हुए पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर आज उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला किया गया।

तिर्की के बाद यादव को भी पार्टी से बाहर किये जाने के बाद अब विधानसभा में झाविमो के इकलौते विधायक पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रह गए हैं। 

Web Title: JVM expels another MLA Pradeep Yadav from the party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे